मीठे आवाज पाने के लिए जरूर पढ़े ।

हेल्लो दोस्तो मै वीरू कुमार ,
आज बहुत ही बढ़िया और अच्छा पोस्ट लेकर आया हूं आप लोगो के लिए,
दोस्तो आज का पोस्ट यह है कि तुतलाना और हकलाना और जिनके आवाज बहुत भाड़ी है वह व्यक्ति इस पोस्ट को जरूर से जरुर पूरा पूरा पढ़े , बहुत ही लाभदायक होगी आपके लिए ।
तो चलिए शुरू करते है आज के पोस्ट :-

तुतलाना और हकलाना का घरेलू उपाय :-

1:- बच्चे यही एक ताजा हरा अावला रोजाना कुछ दिन चबाए। तो उनका तुतलाना व हकलाना बहुत जल्दी दूर हो जाता है ।और साथ में ही जीभ पतली और आवाज साफ आने लगती हैं । मुख की गर्मी भी दूर हो जाता हैं ।

2:- बादाम की गिरी 7, काली मिर्च 7, दोनों को कुछ बूंदे पानी में घिसकर चटनी - सी बना लें और उसमें थोड़ी - सी मिश्री मिलाकर चाटें । प्रातः खाली पेट पंद्रह दिनों तक लें । तुतलाना और हकलाना दूर हो जाता है । यह आजमाया हुआ नुस्खा हैं ।

3:- प्रातः मक्खन में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर खाने से कुछ ही दिनों में हकलाना दूर हो जाता है

4:- तेजपत्ता को जीभ के नीचे रखने से रुक - रुक कर बोलना और कहलाना ठीक हो जाता है बहुत जल्दी ।

5:- फूला और सुहाग , शहद में मिलाकर जीभ पर रगड़ने से हकलना ठीक हो जाता हैं ।

6:- मीठी बच , मीठी कूट , असगंध और छोटी पीपल को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें । और रोजाना 1 ग्राम चूर्ण शहद में मिलाकर चाटने से आवाज साफ होता है और साथ ही हकलाना दूर हो जाता हैं ।

7:- हरा धनिया और अमलतास के गुदे को पानी में पीसकर उसी पानी से 21 दिन तक लगातार कुल्ले करने से जीभ पतली होकर हकलाना दूर हो जाता हैं ।

इसे भी जरूर पढ़े:-

पेशाब के बार - बार आना

दोस्तो बहुत से लोगो को ये परेशानी रहती है कि कभी कभी वह बार - बार पेशब जा जा कर परेशान रहते हैं । तो दोस्तो मै उं लोगो के लिए ही यह उपाय लेकर आया हूं जिसे आप बिलकुल फ़्री में पढ़ कर इसका घरेलू उपाय के माध्यम से ठीक कर सकते है ।

1:- बार - बार पेशाब पर 60 ग्राम भुने चने खाकर ऊपर से थोड़ा - सा गुड़ खाएं । दस दिन लगातार सेवन करने से बहुमूत्रता ठीक हो जाएगी । बूढों को ज्यादा दिन तक यह खुराक लेनी चाहिए । पाचन शक्ति यदि बिगड़ी हुई हो तो यह प्रयोग जरूर करें ठीक हो जाता हैं ।

2:- सवेरे - संध्या गुड़ से बना हुआ तिल का एक लड्डू खाने से बार - बार पेशाब आना बंद हो जाता है । आवश्यकता अनुसार चार - पांच दिन खाएं । सर्दियों में तो यह बहुत ही उत्तम रहता है ।

3:- रोजाना मेथी का साग खाने से पेशाब का ज्यादा होना ठिक हो जाता हैं ।

4:- पेशाब बार - बार और अधिक मात्रा में आए , तो 2 पके केले का सेवन दोपहर को भोजन से पश्चात कुछ दिन तक करना चाहिए । यह रोग अंगूर खाने से भी दूर हो जाता है । दोस्तो यह आजमाया हुआ नुस्खा हैं ।

5:- जिन लोगो को रात में बार - बार पेशाब के लिए उठना परता है तो वे यह उपाय हो अपनाए इससे बिलकुल ठिक हो जाएगा । शाम को पालक की सब्जी खाने से रात में पेशाब के लिए बार - बार उठने से छुटकारा मिल जाएगा ।

पेशाब का कम आना :-

1:- दो छोटी इलायची को पीसकर फांककर दूध पीने से पेशाब खुलकर आता है और मूत्रदाह भी बंद हो जाते हैं

2:- जौ का पानी , नारियल का पानी , गन्ने का रस और कूल्थी का पानी विशेष सायाहक हैं । रात में तांबे के बर्तन से रखा हुआ पानी प्रातः पिनेसे भी लाभदायक है । भोजन के बाद छाछ ने हरा धनिया मिलाकर पीना भी बहुत लाभदायक होता हैं ।

पेशाब का रुकना :-

1:- पेशाब किसी भी कारण से बंद हो तो अरण्ड का तेल 20 ग्राम तक गर्म पानी में मिलाकर पीने से पंद्रह - बीस मिनट में पेशाब खुल जाता हैं । जब हर तरह से हर जाए और किसी उपाय से पेशाब ना उतरे तो यह प्रयोग करें । क्योंकि यह आजमाया हुआ तरीका हैं ।

2:- 2 ग्राम जीरा और 2 ग्राम मिश्री दोनों को पीसकर फंकी लेने से रुका हुआ पेशाब खुल जाता है । दिन में 3 बार लें । गुर्दे की खराबी से यदि पेशाब बनना बंद हो जाए तो मुली और मुली के पत्ते का रस 60 ग्राम की मात्रा में पीने से पेशाब की जलन और वेदन शांत हो जाता हैं ।

बिस्तर पर पेशाब करना:-

यदि बच्चा रात में सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देता है तो अखरोट की एक गिरी तथा 5 ग्राम किशमिश रात में सोने से पहले नित्य एक बार खिलाए । एक सप्ताह में पूरी तरह से आराम हो जाएगा ।

मूत्राशय की जलन:-

दानेदार धनिया को मोटा पीसकर इसका छिलका अलग कर लें फिर बीजों के अंदर की गिरी निकालकर तीन सौ ग्राम धनिया की गिरी (प्रातः साढ़े चार सौ ग्राम धनिया में तीन सौ ग्राम गिरी निकाल आती हैं ) तीन सौ ग्राम मिश्री या चीनी लें । दोनों को अलग - अलग पीसकर आपस में मिला लें , समझ लीजिए औषधि तैयार हैं । मूत्राशय की जलन के अलावा वीर्य को उतेजना दूर करने में भी यह अचूक हैं वजन खुराक 5 ग्राम एक गिलास ठंडे पानी से दिन में 2 बार लें । केवल 3 दिन तक ।

दोस्तो यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे कॉमेंट जरूर करे और अपने एक अच्छे मित्र को शेयर जरुर करे , और दोस्तो आपके मन में कोई सवाल परेशान कर रही हो तो आप हम से बिंदास शेयर कर सकते हैं । आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का कोशिश किया जाएगा । दोस्तो अपने सवालों को कॉमेंट में या कॉन्टेक्ट अस में लिख सकते है आप ही लोगो के लिए तो लगाया गया हैं ।
तो दोस्तो आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे एक नए और गजब पोस्ट के साथ तब तक के लिए ।

Bye Bye And You Take Care Dosto
SHARE

Veeru Kumar

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment