मोटापा जल्द घटाना, सीर दर्द, पथरी, महावारी, जिगर की गर्मी और ताकत के लिए जबरदस्त घरेलू उपाय । बिलकुल फ़्री में।

Hello Dosto Mai "Viru Kumar"
दोस्तों हमलोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में, कमाने के लिए शरीर खो देते है और फिर वही कमाए पैसों से उसी शरीर को पाने और ठीक करने में लगा देते है । मेरे प्रिय जनों आज मै आप लोगो के लिए बहुत गजब के पोस्ट लाया हूं जो आप इस पोस्ट को पढ़ कर फलों और सब्जियों से छोटी और बड़ी से बड़ी बीमारियों से अपने शरीर को ठीक कर सकते है और स्वस्थ रख सकते है हमेशा के लिए ।
तो चलिए शुरू करते है आज का पोस्ट:-


#गाजर

1- आधा सीर दर्द - आधा सिर दर्द के लिए गाजर के पत्तों का गर्म करके नाक और कान में डाले तुरंत दर्द आराम हो जायेगा !!

2 पथरी :- गाजर के बीज और शलजम के बीज 20-20 ग्राम लें और भुरते की तरह भून लें । जब भून जाए तो बीज निकालकर पीस लें । 6 ग्राम सुबह - शाम पानी के साथ एक महीना खाए बंद पेशाब खुलेगा और पथरी गलकर निकल जाएगी ।।
3 महावारी :- महावारी के लिए गाजर के बीज 30 ग्राम कूट कर 500 ग्राम पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो थोड़ी शक्कर डालकर 2-3 दिन पिलाए , महावारी खुलकर अा जाती हैं ।।
4 जिगर की गर्मी :- गाजर 100 ग्राम , गुड़ 100 ग्राम 3 पाव पानी में रात को आग पर पका लें । और जब गाजर गल जाएं तो सुबह के चांदी के दो वर्क लगाकर खाएं । जिगर की गर्मी और पीलिया को भी फायदा करेगा और महावारी के लिए यह अचूक नुस्खा है । 10 दिन खाएं । दिल को भी ताकत देती हैं ।
5 ताकत के लिए :- 1 किलो गाजर कद्दूकस में पीस लें फिर 4 किलो दूध में पका लें । चीनी आधा किलो डाले । जब सुख जाए तो एक पाव देशी घी और पांच अंडे डालकर भून लें रोजाना 60 ग्राम खा कर ऊपर से एक गिलास दूध पी लें । एक महीना तक खाए । मर्दाना ताकत के लिए बहुत बढ़िया चीज हैं दिमाग को भी तेज कर करता है और ताकत भी देता है ।।। यह आजमाया हुआ नुस्खा हैं ।।
#मुली

1 दाद :- मुली के बीज , गंधक , आमलसार , गूगल 20-20 ग्राम , नीला तुतिया सबको बारीक करके आधा पाव पानी में घिसकर रख लें । दाद पर लगाए । कुछ ही दिनों में दाद ठिक होकर गायब हो जाएगा ।।
2 पेशाब के लिए :- मुली का जिसमे नमक और काली मिर्च हो रोजाना खाने से तिल्ली और पेशाब लगकर और कतरा आने पर फायदा करता है ।
3 बवासीर :- मुली को खोखली करके उसमे 20 ग्राम रसौत भरकर मुंह बंद कर दें । उपलों की आग पर भस्म कर लें ।दूसरे दिन रसौत निकाल कर मुली कें रस में मोटे बेर के बराबर गोलियां बना लें और एक गोली सुबह एक गोली शाम को पानी के साथ खाने से बवासीर में बहुत ही फायदा करता है । गर्म चीज का परहेज करें ।
#नींबू
1 पेट दर्द के लिए :- नमक , अजवायन , जीरा , चीनी सब को 2-2 ग्राम बारीक करके थोड़ा नींबू निचोड़कर खाने से दर्द को फायदा करता है । गर्म पानी से खाय । पेट दर्द तुरंत गायब हो जाएगा ।।
2 दांत दर्द :- थोड़ी लौंग पीसकर नींबू निचोड़कर मलने से दर्द ठिक हो जाता है । खाने का सोडा मलने से भी दर्द ठिक हो जाता है
3 पेचिस :- आधा पाव ताजा पानी में नींबू निचोड़कर दिन में तीन बार पिएं , पेचिश के मरीजों को बहुत हद तक फायदा करेगा ।
4 सीर चकराना :- पेट की गैस की वजह से सीर चकराना हो , या दौड़ा पड़ता हो , तो एक प्याली गर्म पानी में नींबू निचोड़कर आठ दिन पिलाए । सीर का चकराना जल्दी ठिक हो जाएगा ।।
5 सीने की जलन :- 250 ग्राम ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर पीने से सीने कि जलन और दिल घबराने में बहुत हद तक आराम हो जाता है कुछ दिन सेवन करने से बिलकुल ठिक ही जाता है ।।।
6 खूनी बवासीर :- 1 नींबू काटकर, 4 ग्राम कत्था पीसकर नींबू पर छिड़क दें और रात को छत पर रख दे , और सुबह दोनों टुकड़ों को अच्छी तरह से चूस लें । खून बंद करने के लिए एक बढ़िया दवा हैं 5 दिन इस्तेमाल करे ।
7 मोटापा दूर करना :- नींबू 250 ग्राम पानी में निचोड़कर निराहार मुंह पिए । गर्मियों में दो महीने तक पीने से जिस्म हल्का हो जाता है और मोटापा काम होने लगता है ।
8 पेट के रोगों के लिए :- त्रिफला, आजवाइन , काला नमक 50- 50 ग्राम , कली मिर्च 1-1 तोला , घी ग्वार आधा किलो सबको कूटकर छानकर घी ग्वार के छोटे - छोटे टुकड़े करके मिट्टी के बर्तन में 15 दिन तक धूप में रखे , नमक सेंघा 30 ग्राम मिलाए । दवा तैयार है । पेट में बाय दर्द , कब्ज , भूख का न लगना इत्यादि के लिए दो टुकड़े गर्म पानी के साथ दिन में दो बार खाना - खाने के बाद खाए । पेट के रोग दूर होंगे । पेट का फूलना , जी मिचलाना , खट्टी डकार आना बंद हो जाएगा । गैस जैसी को जड़ से ठीक करेगा ।
9 मुंहासे :- एक तोला मलाई में चौथाई नींबू निचोड़कर रोजाना मुंह पर लगाने से चेहरे का रंग साफ होगा और साथ में मुंहासे खत्म हो जाएंगे । गीले मुंहासे पर न लगाएं ।

10 उल्टी के लिए :- आधा नींबू का रस , एक छटांक पानी , एक माशा छोटी इलायची के दाने सबको मिलाकर दो - दो घंटे बाद पिलाए । उल्टी बंद हो जाएगा। यह उल्टी बंद करने के लिए बहुत अचूक नुस्खा है ।
#सेब
1 सीर दर्द पुराना :- एक मीठा सब काटकर नमक लगाकर निराहार मुंह चबाकर 15 दिन खाने से सीर के दर्द को बहुत हद तक ठीक कर देता हैं । कुछ दिनों तक सेवन करने से बिलकुल गायब हो जाएगा ।।
2 दिमाग की कमजोरी :- खाना - खाने से दस मिनट पहले एक मीठा सब बिना छिला हुआ दस दिन खाएं , दिल और दिमाग को ताकत देता है ।
3 पेट की गैस :- एक मीठा सब लेकर उसमे 10 ग्राम लौंग चुभो दें दस दिन बाद लौंग निकालकर किसी बोतल में रख लें और हर दिन एक लौग रोजाना पानी के साथ खाएं । परहेज चावल व बादी की चीजे न खाए ।
4 ताकत के लिए :- एक मीठा अंबरी सेव जिसमें जितने लौंग अा सके चोभोकर किसी चीनी मिट्टी के बर्तन में आठ दिन तक पड़ा रहने दें । आठ दिन बाद लौंग निकालकर किसी शीशी में रख दें और रोजाना 2 लौंग बारीक करके सुबह दूध के साथ 20 दिन तक खाएं । मर्दाना ताकत पैदा करता है । लौंग सस्ती के लिए बहुत बढ़िया चीज हैं , वे लौंग गैस की बीमारी को भी ठीक करेगा । धातु के मरीज न खाएं।

5 दिल की कमजोरी :- सेव का मुरब्बा 50 ग्राम चांदी के दो अर्क लगाकर सुबह के वक्त सेवन करें । दिल की कमजोरी , दिल का बैठना ठीक करेगा । 15 दिन तक खाएं ।

6 नुस्खा तेल का :- 10 ग्राम लौंग , 60 ग्राम चमेली के तेल में आग पर जलाकर कपड़े से छानकर शीशी में रख लें । रात को थोड़ा तेल इंद्री पर लगाकर 2 मिनट मालिश करे , खराब नस ठीक होकर खूब सख्त हो जाएगा
#अंगूर
1 सुखी खांसी के लिए :- बादाम की गिरी , मुलहठी , बीज निकली मुनक्का , सब 10 -10 ग्राम बारीक करके चने के बराबर गोलियां बनाए । दो - दों गोली मुंह में डालकर दिन में चार - चार बार चूसें । खांसी 2 दिन में बिलकुल ठीक हो जाएगा ।
2 स्त्रियों के लिए :- अंगूर का ताजा रस 50 ग्राम रोजाना पिलाने से हाजमे कि खराबी , पेट का फूलना , कब्ज , सीर दर्द , गशी दौर , चक्कर आना , अफरा आदि में बहुत आराम देता है ।
3 मिर्गी के लिए :- अकरकरा 10 ग्राम को बारीक करेक 20 ग्राम मुन्नका में खूब रगड़कर माजुन बना लें । मुनक्के के बीज निकालकर फेंक दें । वजन खुराक 2 ग्राम 15- 20 दिन दूध के साथ सेवन करे । यह चांद रुपयों की दवा हैं , देखे कितना फायदा करता है । कुछ भी पूछने के लिए हमारे यूट्यूब के चैनल पर जा सकते हैं हरा यूट्यूब चैनल है "eTjm"
#केला
1 आतों के मर्ज के लिए :- दो केले 150 ग्राम दही के साथ कुछ दिन तक खाने से दस्त , पेचिस ,संग्रहनी को फायदा करता है ।
2 मुंह के छालों के लिए :- जबान पर छाले पड़ने पर गाय के दूध की दही के साथ कुछ दिन इस्तेमाल करें, बहुत फायदा करेगा और छाल ठीक हो जाएगा ।
3 नकसीर :- एक पका हुआ केला शक्कर मिलाया हुआ दूध के साथ खाने से बहुत ज्याद फायदा करेगा नकसीर के मरीजों को । यह उपाय लगभग आठ दिनों तक सेवन करने से बिलकुल ठिक हो जाएगा ।
#मोटापा घटाना
एक पाव पानी उबालकर ठंडा करें । जब पानी हल्का गुनगुना रहा जाए तो उसमें 15 ग्राम शहद मिलाकर शरबत के समान पीने से मोटापा दूर हो जाता है । शरीर में चाहे जैसी भी चर्बी बढ़ गई हो , घटकर शरीर सुडौल बन जाता है । पेट के समस्त रोग दूर होकर जठराग्नि तीव्र बनी रहती है । खाली पेट प्रातः तीन महीने तक इसका सेवन करे ।
साथ ही मोटापा घटाने में सहायक योगासन और कसरत क्रियाएं नित्य दिन करें । आसनों के अतिरिक्त नौली क्रिया भी मोटापा काम करने में सहायक है। । दिन में केवल एक बार हल्का भोजन करे ।
हरी सब्जियां के सेवन विशेष रूप से करें शाम में केवल फल खाय । भोजन के बाद जल्दी पानी न पिएं । चाय , कॉफ़ी , चर्बी बढ़ाने वाले और मीठे पदाथों का सेवन न के बराबर करें । जहां शहद के साथ नींबू पानी से मोटापा घटता है । वहीं केवल नींबू और पानी से मोटापा घटता है । दोनों समय भोजन के तत्काल बाद एक गिलास उबलता हुआ गर्म पानी पी लें । और जितना गरम पिया जाए जा सके , चाय की भांति छोटे - छोटे घुट से पिए । ऐसा नहीं कि मुंह ही पका लें ।।
इस प्रकार खाने के तत्काल बाद गर्म पानी के लगातार सेवन से मोटापा घटकर शरीर संतुलित हो जाता है । मोटापे के अलावा गैस , कब्ज , आतों की सुजन , कलाइटिश , कृमि आदि रोग अमोबाईसिंस भी दूर हो जाता है । यह आजमाया हुआ नुस्खा हैं । अगर आपका भी किसी प्रकार के चर्बी या मोटापा से परेशान है तो यह उपाय अपना सकते है ।

SHARE

Veeru Kumar

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment