दोस्तों मैं लगभग 1.5 साल पहले एक ग्रोसरी कंपनी ग्रोफर में As A डिलिवरी बॉय के तौर पर भर्ती हुआ था । तब इस कंपनी ने हर डिलिवरी बॉय को 50 ₹ पर ऑर्डर पर हायर किया था और हर ऑर्डर पर 50 ₹ कंपनी देती भी थी । लेकिन कुछ ही दिनों बाद खबर आई की ग्रोफार कंपनी बहुत लॉस किया हैं । और फिर सायद उस कंपनी को आगे ले जाने के लिए और कंपनी लॉस में न जाए इसके लिए नए नए रूल्स अपनाने लगें ।
सबसे पहले उसने जितने भी वेंडर शिप था सभी को हटा दिया । और कुछ चुनिंदे वेंडर को रखा और जिस ववेंडर्स को हटाया उसी एक वेंडर से मेरा ID बना था । और उस समय सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि कई हजारों मेरे जैसे भाईयो का 🆔 बंद हो गया । फिर कुछ दिनों बाद ग्रॉफर नाम को बदलकर ब्लिंकिट किया तब फिर डिलिवरी बॉय को हायरिंग किया एक नए रेट कार्ड पर जिसमें पर पिक अप का 10₹ और ड्रॉप का 15₹ यानी कुल मिलाकर 25₹ पर ऑर्डर ± 7 ₹ सर्ग पे जो की सुबह 06:00 ए म से 12:00 पीएम और फिर 12पीएम से शाम 6 पीएम तक ऑनली 25₹ पर ऑर्डर यानी की कुल मिलाकर कहे तो हम जितना काम पहले करते थे और जितना मिलता था उसका लगभग 20 से 25 % रकम घटा दी । फिर भी डिलिवरी बॉय की भर्ती जमके हुई और काम किया भी किया । क्योंकि हमारे भारत देश में बेरोजगारी कुछ ज्यादा ही हैं और इसी का फायदा उठाई इस कंपनी ने।
और फिर कुछ दिनों बाद बिलिंकिट के साथ पता नही क्या हुआ ये हमे उतना नहीं मालूम हैं । Blinkit के साथ जोमैटो जुड़ गया और आपको ये भी बता दे की जोमैटो एक फूड डिलीवर करवाने वाली कंपनी हैं । जो बाद में चलकर Blinkit के साथ हो गई हैं । और जबसे जोमैटो इसके साथ हुआ हैं तब से सिर्फ डिलिवरी बॉय का ही ₹ कम करता गया । उस 25₹ पर ऑर्डर वाली 🆔 से हमलोग 25 ऑर्डर पर 1000 ₹ तक का काम कर लेते थे जो की पहले 1000 का काम करने के लिए केवल 20 ऑर्डर पर हो जाते थे जब 50 की 🆔 थी । फिर कुछ दिनों बाद पता नही कंपनी के लोगों को क्या आईडिया आया या क्या हुआ सभी 50 वाली 🆔 को कुछ न कुछ छोटी मोटी टर्म एंड कंडीशन लगाकर 🆔 बंद करना शुरू कर दिया । और 25 वाली 🆔 ज्यादा भर्ती किया । और जब 25 वाली 🆔 सक्सेस हो गया तो एक और नया रेट कार्ड पर 🆔 बनाना शुरू किया । डीआरसी फिरसी पता नही क्या हमे सिर्फ इतना पता है की वह 15 ₹ वाली 🆔 है जिसमे 25 ऑर्डर मारेगे तो लगभग 600 से 700₹ तक का काम होगा जो की 25 वाली 🆔 पर 25 ऑर्डर पर ही 1000₹ तक की काम होता जाता था । लेकिन 15 वाली 🆔 सक्सेस नही हुआ तो पता नही क्या दिमाग में आया सभी 50 और 25 और 15 वाली 🆔 को सीधा 9,10,11,12₹/KM वाली 🆔 कर दिया, और इस कंपनी का जो ऑर्डर आने का रेडियस है वह केवल सिर्फ 0 से 4 km हैं। और इसका ज्यादातर ऑर्डर सिर्फ दो km से कम का आता है इस हिसाब से हमे सिर्फ 15 ₹ मिलेंगे एक ऑर्डर का । जो की पहले से बहुत अत्यधिक कम हैं । दोस्तों आपको ये भी बता दे की कंपनी ने शुरू से ही अपनी मनमानी करती गई । अंत में होना क्या था इतने डिमोशन के बाद सभी Blinkit राइडर्स आक्रोस में आ गए और काम करने से मना कर दिया और धरना पर बैठ गए । और 11 APR से धरना पर है ,सभी
bilinkit के राइडर्स। और आगे क्या होगा क्या करेगी कंपनी पता नही । लेकिन एक बात तो पक्की अगर डिलिवरी बॉय की जो मांगे होगी नही पूरी हुई तो कंपनी का चलना बहुत मुश्किल हो सकती हैं ।
आपको ये भी बता दे की सभी राइडर्स की जो इनसेटिव देता था उसमे भी कटौती करती गई और बेचारे मजबूर राइडर साहता गया । चाहे गर्मी हो या बरसात हो ऑर्डर मरता गया और वह ₹ कम करता गया । 6 6 मंजिल चढ़ता गया । दिक्कत के बारे में बताता गया अनदेखा करता गया। मजबूरी का फायदा उठाता गया । और ऑर्डर करने वाले कस्टम्बर को भी नही छोड़ा उसका भी डिलिवरी चार्ज बढ़ाता गया ।
दोस्तों इस पर आप का क्या कहना चाहेंगे हमे कमेंट के माध्यम से बताए । और वीडियो को जितना हो सके अपने डिलिवरी करने वाले दोस्तो के बीच शेयर जरूर करे ।
Thanks For Reading
Written By © Veeru


0 comments:
Post a Comment